ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर। खजनी/गोरखपुर। भटवली डिग्री कॉलेज प्रांगण में विराट दंगल का हुआ आयोजन। स्वर्गीय जनकराजी देवी की याद में विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला के द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम स्वर्गीय जनकराजी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया […]
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
खजनी/गोरखपुर। भटवली डिग्री कॉलेज प्रांगण में विराट दंगल का हुआ आयोजन। स्वर्गीय जनकराजी देवी की याद में विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला के द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम स्वर्गीय जनकराजी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया, उसके पश्चात पहलवानों के हाथ मिलवा कर दंगल का शुभ आरंभ किया गया। दंगल के अखाड़े में दूर-दूर आए हुए पुरुष व महिला पहलवानों का वजन लगभग 60 से 65 जोड़ कुश्ती हुई , जिसमें प्रमुख रूप से अंकित यादव, सुनील महाराजगंज वंदना यादव और आशिका आजमगढ़ को तथा धर्मेंद्र चौहान दिल्ली, पवन यादव रिजीनल स्टेडियम गोरखपुर बराबरी पर रहे। इस कुश्ती का हाथ मिलाकर सम्राट राकेश सिंह पहलवान ने कहा कि खेल से सरकार ने विभिन्न नौकरियां दे रही है इस तरह का आयोजन करने से इस समाज में नशा मुक्ति से बचाया जा सकता है और उनका उज्जवल भविष्य बन सकता है।
आयोजक श्यामपाल पहलवान ने बताया कि विगत कई वर्षों से में हमारी माता जी की याद में दंगल का आयोजन करते आ रहा हूं और अनवरत करते रहूंगा। इस कार्यक्रम के संरक्षक जिला कुश्ती संघ गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने आयोजन चंद्रपाल पहलवान व श्याम पाल पहलवान को बधाई देते हुए कहा स्वस्थ रखने के लिए आप लोग अपनी माता जी की याद में हर वर्ष दंगल करा रहे हैं।
विराट दंगल में पहलवान कि सबसे बड़ी कुश्ती जितेंद्र महाराजगंज आशुतोष चतुर्वांडवाने के बीच 10 मिनट हुई जो की बराबरी पर रही दंगल में भारी संख्या में दंगल प्रेमी धूप में खड़े होकर दंगल का आनंद ले रहे थे। वहीं आयोजक चंद्रपाल पहलवान जिलाध्यक्ष पाल महासभा ने सभी अतिथियों और क्षेत्र वासियों के संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया और कहा की क्षेत्र व समाज के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न होता है ।दर्शकों ने दंगल का खूब लुफ्त उठाया। उन्होंने कहा आप दोनों भाईयों को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं।
उक्त अवसर पर नगर पंचायत उनवल के अध्यक्ष महेश दुबे, बांसगांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवसागर तिवारी,जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य राम बुझातारत पासवान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय सिंह, जनार्दन पाल डा.एच पाल, डा यशवंत पाल डॉ. सत्येन्द्र कुमार पाल, डॉ. हितेश सिंह, प्रबंधक बिट्टू सिंह अन्य सम्मानित व्यक्ति रहे मौजूद।