पति के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या, गोला थाना क्षेत्र के ऊंचागांव का मामला
गोला। थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में एक महिला ने अपने पति के प्रताड़ना से आजिज आकर देर रात घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मायके वालों की सूचना पर पहुँची गोला पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद लाश को पीएम के लिये भेज दिया है।बेलघाट थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी संतोष पुत्र स्व.शंकर ने अपनी बहन की मौत पर कानूनी कार्यवाही करने के संबंध में गोला थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी बहन संदीपा उम्र 27 वर्ष की शादी गोला थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी शत्रुघ्न उर्फ गब्बर पुत्र रामप्रसाद से कुछ वर्षो पूर्व हुई थी।शादी के बाद इससे तीन बच्चे भी हुए आरोप है कि उसके बाद बीतते समय के साथ यह मेरी बहन को बात-बात पर गाली देने जान से मारने पीटने की धमकी देने तथा कम दहेज लाने एवं समहू का पैसा निकालने एवं उसको जमा करने आदि को लेकर हर वक्त झगड़ा करता रहता था।जिसके कारण मेरी बहन हमेशा मानसिक टेंशन में रहती थी और अक्सर इन सब के नाते मायके में भी रहती थी।सोमवार की देर रात मेरी बहन पति के प्रताड़नाओं से आजिज आकर घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उधर उसका पति आत्महत्या के बाद घर छोड़कर फरार हो गया है।गोला पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद लाश को पीएम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






