कारगिल शहीद प्रदीप थापा के स्मारक पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
– माल्यार्पण कर लगाए भारत माता के जयघोष, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन
– कारगिल विजय को बताया भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीकअरविंद कुमार (ब्यूरो चीफ नौतनवा)
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
नौतनवा : कारगिल विजय दिवस पर रविवार को नौतनवा स्थित कारगिल शहीद प्रदीप कुमार थापा के स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और भारत माता के जयघोष लगाए।
उन्होंने कहा कि कारगिल की दुर्गम चोटियों पर भारतीय सेना ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल के अमर वीरों का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर बाबूलाल मद्धेशिया, पिंटू वर्मा, विंध्याचल मद्धेशिया, राधेश्याम गुप्ता, उमेश गौतम, सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





