ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार ।छोटी अयोध्या के नाम से मशहूर गोला में माँ सरयू के पक्के घाट पर चंद्राश फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम में एक नया और प्रेरणादायी अध्याय दक्षिणांचल युवा सम्मान जोड़ा गया है, जिसके तहत गोरखपुर के दक्षिणांचल क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
दक्षिणांचल युवा सम्मान के अंतर्गत 30 वर्ष से कम आयु के ऐसे युवाओं का चयन किया जाएगा, जो धरातल पर रहकर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में सक्रिय हैं। यह सम्मान कुल 10 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, तकनीकी, कला एवं साहित्य, जरूरतमंद, अनाथ एवं निराश्रित लोगों की सेवा के साथ-साथ सिंगिंग और डांसिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। चंद्राश फाउंडेशन के संस्थापक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि दक्षिणांचल युवा सम्मान का उद्देश्य उन युवाओं को पहचान दिलाना है, जो बिना किसी प्रचार के समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। युवाओं के चयन के लिए गठित निर्णायक मंडल में श्री दास जी महाराज, प्रवीण तिवारी, ब्रह्मानंद शास्त्री, दिलीप मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, राकेश यादव, अखिलेश तिवारी, मनोज उमर, सर्वेश दुबे, निर्भय निनाद, उमेश यादव, प्रणव द्विवेदी, हितेश यादव, महिप श्रीवास्तव एवं प्रवीण श्रीवास्तव शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवा के क्षेत्र में चर्चित नाम आजाद पाण्डेय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दास जी महाराज, सिद्धपीठ मदारिया द्वारा की जाएगी।

