ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी ǀ आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी ǀ सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं ǀ आपको अच्छा लगेगा ǀ आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे ǀलेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे ǀ अच्छे से स्थिति समझें,आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें ǀअगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी ǀ

👫मिथुन राशिफल
आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे ǀ इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है ǀ जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें ǀ इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी ǀ आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा ǀ आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा ǀ




