ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;- 🐏मेष राशिफल आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं ǀ आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी ǀ लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे ǀ आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने […]
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं ǀ आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी ǀ लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे ǀ आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी ǀघबराएं नही,यह यात्रा छोटी सी होगी ǀ
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
🐂वृषभ राशिफल
अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें ǀ
👫मिथुन राशिफल
आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा ǀ
🦀कर्क राशिफल
अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें ǀ निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं ǀ अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें ǀअगर आप कुछ समय से अपने घर या इसके किसी हिस्से को को नया रूप देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है ǀआप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं ǀफिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे ǀ जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है
⚖️तुला राशिफल
दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी ǀ आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी ǀ सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं ǀ आपको अच्छा लगेगा ǀ आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं ǀ सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी ǀ यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा ǀ
🏹धनु राशिफल
आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ
🐊मकर राशिफल
आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है ,लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें ǀदरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे ǀइन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगेǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे ǀ