ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :- 🐏मेष राशिफल आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ […]
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे ǀ
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
🐂वृषभ राशिफल
आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं ǀलेकिन इसे औरों के साथ ना बाँटें ,लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे ǀ रचनात्मक उर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठा रहना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है,लेकिन इससे परेशान न हों ǀआपकी पहचान को कोई नुकसान नही होगा,केवल इसमें देरी हो सकती है ǀ ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं ǀ
🦀कर्क राशिफल
आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है ǀ
🐅सिंह राशिफल
आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं ǀहालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा ǀ आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को ख़ुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं ǀजहां तक दूसरों के बारे में आपकी राय का सवाल है ,अपने ऊपर थोडा सा नियंत्रण रखें क्योकि आपके कार्यकलापों को गलत भी समझा जा सकता है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा ǀपहचान और इज्जत भी मिलेगी ǀवित्तीय स्थिति बेहतर होगी,ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी ǀ वेतन में बढ़ोतरी भी संभव है ǀ सेल्स क्षेत्र वाले लोग भी लक्ष्य हासिल क्र पायेंगे ǀ आज अपने परिधान में नीला रंग शामिल करें ǀ इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है ǀ अगर आप पिछले कुछ समय से आलसी महसूस कर रहे हैं और काफी सारा काम इकठ्ठा हो गया है,आज अपने अन्दर असीमित ऊर्जा अनुभव करेंगे जिससे आपके ये अधूरे काम संतोषजनक ढंग से पूरे हो पायेंगे ǀ कोई नया काम शुरू करने के स्थान पर पुराणी और व्यर्थ हो चुकी योजनाओं को हटाने और बाकी योजनाओं को पूरा करने के लिए भी समय उत्तम है ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें ǀआज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है ǀदिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा ǀ आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है ǀ
🏹धनु राशिफल
समय कुछ बहादुरी भरे कदम उठाने का है,इसमें हिचकिये मत ǀ इसके स्थान पर ,मजबूत फैसला लीजिये ǀ अवसरों को जाने मत दीजिये ǀइस समय विश्वास पूर्वक लिया गया एक फैसला नाटकीय तरीके से आपकी जिंदगी को बदल सकता है,शायद आपको अभी ये प्रतीत न हो ǀ पुराने संबंधों के बारे में फिर से सोचने और अर्थहीन संबंधों को तोड़ देना ही सही रहेगा ǀ
🐊मकर राशिफल
आपको समय फिलहाल रेंगता हुआ महसूस हो रहा है ǀलेकिन धीरज रखें और अपनी उत्सुकता भी बनाये रखें ǀ हालाँकि आपको अपने किसी वादे या किसी निजी सम्बन्ध की खातिर कुछ समय के लिए अपने लक्ष्यों को एक तरफ करना पड़ सकता है ǀ अपने साथी के साथ विवादों और गलतफहमियों से बचें ǀ अधिक परेशान न हों,थोडा सा योजना बनाकर चलेंगे तो आसानी से अपने दोनों एजेंडा पूरे कर पायेंगे ।
🧉कुंभ राशिफल
आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा ǀआप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है ǀ आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं ǀआप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे ǀ कोई आपसे मदद मांगेगा ǀप्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं ǀ
🐟मीन राशिफल
घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी ǀ इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें ǀआपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा ,जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है ǀ आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी ǀ