भारतीय मानस स्वभाव से लोकधर्मी और उत्सवधर्मी है— प.विनय शंकर तिवारीबडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज में सरयू कल्चरल क्लब के तत्वावधान में ‘लोक संस्कृति संरक्षण और संवर्धन सप्ताह’ के अंतर्गत आज शारदीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं विनय शंकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में लोक संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि भारतीय जनमानस स्वभाव से ही लोकधर्मी और उत्सवधर्मी रहा है। लोक संस्कृति के संरक्षण को वक्त की जरूरत बताते हुए उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय संस्कृति में वह ताकत है, जो समय के हिसाब से अपना विस्तार भी करती चली गई। एक उदाहरण देते उन्होंने बताया कि जो छठ बिहार तक सीमित थी, वह अब बम्बई से बड़हलगंज तक मनाई जा रही है। दुर्गा पूजा, डांडिया अपनी स्थानीयता को छोड़कर अखिल भारतीय विस्तार पा रहीं हैं।
इस कार्यक्रम में ‘सरयू कल्चरल क्लब’ के ‘लोगो’ और वाद्ययंत्रों का उदघाटन पं विनय शंकर तिवारी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में लोक संस्कृति की अविरलता और निरंतरता की तुलना सरयू की अविरलता और निरंतरता से करते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
आचार्य डॉ.त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने लोक संस्कृति की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि लोक संस्कृति ही मानव सभ्यता की जीवंतता और जीवटता का परिचायक है।
इस कार्यक्रम का संचालन क्लब के प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ मुकेश चौबे, प्रो परितोष त्रिपाठी, डॉ दिवाकर त्रिपाठी, डॉ रुचिका, डॉ वैशाली, डॉ पूजा, डॉ खुश्बू, डॉ जय गोपाल, डॉ चिन्मय, डॉ प्रभात व कर्मचारी गणों के अन्य आचार्यगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
भारतीय मानस स्वभाव से लोकधर्मी और उत्सवधर्मी है
भारतीय मानस स्वभाव से लोकधर्मी और उत्सवधर्मी है— प.विनय शंकर तिवारीबडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज में सरयू कल्चरल क्लब के तत्वावधान में ‘लोक संस्कृति संरक्षण और संवर्धन सप्ताह’ के अंतर्गत आज शारदीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं विनय शंकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


