काजल राघवानी, कीर्ति सिंह का छठ गीत ‘छठी माई के पावन परबिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ छठ गीत ‘छठी माई के पावन परबिया’ लेकर आई है। इस गीत में काजल राघवानी ने मनमोहक अदाकारी किया है, जोकि उनके फैंस और ऑडियंस को बहुत अच्छा लग रहा है। इस गीत को भक्तिभाव में डूबकर सिंगर कीर्ति सिंह ने गाया है, […]

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ छठ गीत ‘छठी माई के पावन परबिया’ लेकर आई है। इस गीत में काजल राघवानी ने मनमोहक अदाकारी किया है, जोकि उनके फैंस और ऑडियंस को बहुत अच्छा लग रहा है। इस गीत को भक्तिभाव में डूबकर सिंगर कीर्ति सिंह ने गाया है, जोकि सुनने में बहुत ही कर्णप्रिय और मधुर लग रहा है। इस गाने का फिल्मांकन गंगा तट पर और शानदार हवेली पर किया गया है और इस गीत में छठ पूजा की तैयारी किस तरह की जा रही है, इस पर फोकस किया गया है। इस गीत का फिल्मांकन बहुत ही रिच लेवल पर किया गया है। यह छठ गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी छठ गीत ‘छठी माई के पावन परबिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर कीर्ति सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने मनमोहक अदायगी किया है, जोकि कबीले तारीफ है। इस गीत को गीतकार शुभ दयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी सुनील बाबा एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस गाने को लेकर काजल राघवानी ने कहा कि ‘कुछ गीतों का अपना अलग ही मिजाज होता है। ऐसे ही ये छठ गीत आस्था और भक्ति से ओतप्रोत है। इस गीत में परफॉर्मेंस करके मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। इतना बेस्ट छठ गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
धर्मबालाजी सरकार दरबार में धूमधाम से मना गणेश चतुर्दशी एवं हरीतालिका तीज
गोरखपुर। आज इस पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में प्रातः काल से मात्र शक्तियों का अपार संख्या में आकर भगवान नर्वदेश्वर को जल अच्छत दूध पुष्प के साथ पूजन अर्चन शुरू हुआ। पूरा दिन देर रात तक चलता रहा। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी तथा उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे […]
धर्म


