मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने की मुलाकात
ब्यूरो प्रभारी. अजीत कुमार
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
लोकेशन. कुशीनगर
– सपरिवार समेत अधिवक्ताओं के साथ सीएम से की मुलाकात
– दिवानी न्यायालय कसया में एडीजे कोर्ट की स्थापना के लिए सीएम से विधायक ने अधिवक्ताओं संग की मुलाकात
कुशीनगर। बुधवार को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने सपरिवार एवं सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान विधायक पी.एन पाठक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। साथ ही कसया स्थित दिवानी न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) न्यायालय की स्थापना की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान मीनू पाठक, उत्कर्षिता पाठक, कुशाग्र पाठक, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओंकारनाथ पाण्डेय, महामंत्री अम्बरीष कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अमित कुमार राय, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे।





