दवा विक्रेता समिति ने किया पौध रोपड़
300 पौधे लगाने का लक्ष्य-सन्तोष जायसवाल
गोला।अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने की कड़ी में आगे बढ़ते हुये दवा विक्रेता समिति बड़हलगंज ने अपने अध्यक्ष सन्तोष जायसवाल की अगुवाई में जामुन और सागौन सहित औषधीय वृक्षों का रोपड़ किया।
शनिवार को वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुये अध्यक्ष सन्तोष जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दवा विक्रेता समिति के नेतृत्व में हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी की मुहिम “एक वृक्ष अपनी माँ के नाम” का अनुसरण करते हुये समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को कम से कम एक पौध का रोपण कर के उसका संरक्षण करने का संकल्प जरूर लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा 300 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया इसकी कड़ी में 150 पौधों का रोपड़ शांति सशक्तिकरण महाविद्यालय के खेल ग्राउण्ड में लगाया गया। जल्द ही और पौधों का रोपड़ कराया जाएगा। इसीलिये उन्होंने सन्देश दिया था “एक वृक्ष-दस पुत्र समान” हम सबको भी यह बात समझनी चाहिये।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक राजीव कुमार दूबे, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद पाण्डेय आदि मौजूद थे।
दवा विक्रेता समिति ने किया पौध रोपड़
दवा विक्रेता समिति ने किया पौध रोपड़ 300 पौधे लगाने का लक्ष्य-सन्तोष जायसवाल गोला।अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने की कड़ी में आगे बढ़ते हुये दवा विक्रेता समिति बड़हलगंज ने अपने अध्यक्ष सन्तोष जायसवाल की अगुवाई में जामुन और सागौन सहित औषधीय वृक्षों का रोपड़ किया। शनिवार को वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुये अध्यक्ष सन्तोष […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


