दी दी उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान मे प्री-प्लेसमेन्ट सेमिनार का आयोजन.
आज दिनांक 16 सितंबर 2024 को गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान द्वारा एक प्री प्लेसमेंट सत्र का आयोजन कराया गया, जिसमें श्री गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पाद कंपनी ने भाग लिया | कृषि के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट हेतु इस सत्र का अयोजन करवाया गया, ताकी शिक्षण अवधि के सम्पन्न होने के पूर्व ही छात्र-छात्राओं को रोजगार मोहैया करवाया जा सके | इस अवसर पर कंपनी के उच्च अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक गण मौजूद रहे। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारिगण ने कंपनी का परिचय, कार्य विधि ,एवं प्रस्तवित रोजगार के विषय में जानकारी छात्र-छात्राओं को दिया | इस अवसर पर मुख्य रूप से कंपनी के एचआर प्रमुख श्री विशाल शाही, एवीएन के तकनीकी प्रमुख डॉक्टर अरुण चौधरी ने छात्रों को विस्तार से बताया । कार्यक्रम के अध्यक्षता कृषि संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शरद कुमार मिश्र ने की। निदेशक प्रो मिश्र ने ऐसे कार्यक्रम को भविष्य मे भी जारी रखने के लिए आश्वस्त किया। उन्होने बताया कि बङी संख्या मे देश की कृषि क्षेत्र की कम्पनियां यहां के छात्रों के प्लेसमेंट के लिए रूचि दिखा रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन डेरी विभाग के इंजीनियर अंबरीष पांडेय ने की | इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉक्टर नूपुर सिंह, डॉक्टर तनवीर ,डॉक्टर अनुपम दुबे आदि शिक्षक गण व बङी संख्या मे स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र मौजूद रहे।
“दी दी उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान मे प्री-प्लेसमेन्ट सेमिनार का आयोजन”.
दी दी उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान मे प्री-प्लेसमेन्ट सेमिनार का आयोजन. आज दिनांक 16 सितंबर 2024 को गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान द्वारा एक प्री प्लेसमेंट सत्र का आयोजन कराया गया, जिसमें श्री गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पाद कंपनी ने भाग लिया | कृषि के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


