अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारीयों ने लगाई संगम में डुबकी
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारीयों ने लगाई संगम में डुबकी, महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज में संगम मे डुबकी लगा कर पुण्य लाभ अर्जित करने सम्पूर्ण देश के उद्योग व्यापार मंडलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल( पूर्व मंत्री ) भारी काफिले के साथ संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे. […]

महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज में संगम मे डुबकी लगा कर पुण्य लाभ अर्जित करने सम्पूर्ण देश के उद्योग व्यापार मंडलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल( पूर्व मंत्री ) भारी काफिले के साथ संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे. प्रदेश और देश के वरिष्ठ पदाधिकारी और उनके परिवार जनों ने प्रसन्न मन से संगम में स्नान किया. प्रयागराज पधारे समस्त व्यापारियों का क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लालू मित्तल महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल गंगा पार अध्यक्ष राजेंद्र के शिवानी पप्पू भैया वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन गुप्ता महामंत्री गंगा पार सुमित केसरवानी फाफामऊ बाजार के अध्यक्ष अजय जायसवाल और उनकी पत्नी संगीता अग्रवाल एवं महिला मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया । समस्त पदाधिकारी सनातन परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों को कुमकुम, दुशाले माल्यार्पण उनकी आरती उतारी गई। जिला के सीमा में काफिले के प्रवेश करते ही जगह-जगह बाजारों में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।मार्ग में फाफामऊ अध्यक्ष अजय जायसवाल और उनकी टीम ने स्वागत सत्कार करके उन्हें मेला क्षेत्र में प्रवेश कराया किया। सह परिवार पधारे देश-प्रदेश के पदाधिकारी ने महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी गिरी का आशीर्वाद दिया और वहीं पर जलपान प्रसाद ग्रहण किया ।मंडल प्रभारी काशी क्षेत्र विपिन गुप्ता नें महामंडलेश्वर उमाकांत जी के शिविर में सभी को प्रवचन और अमृत ज्ञान अर्जित करवाया। कुंभ मेला क्षेत्र में पहली बार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का विशाल शिबिर सेक्टर 13 लगाया गया। शिविर में जनवरी से भंडारा अनवरत चल रहा है जहां पर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद निशुल्क दिया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल सहायता भी प्रदान करवाई जाती है।
शिविर में आज सभी वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ प्रयागराज के समस्त पदाधिकारी ने अपने कैंप में अपने हाथों से भोजन बनाया।सभी ने गंगा मैया की गोद में जमीन पर बैठकर प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
धर्मबालाजी सरकार दरबार में धूमधाम से मना गणेश चतुर्दशी एवं हरीतालिका तीज
गोरखपुर। आज इस पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में प्रातः काल से मात्र शक्तियों का अपार संख्या में आकर भगवान नर्वदेश्वर को जल अच्छत दूध पुष्प के साथ पूजन अर्चन शुरू हुआ। पूरा दिन देर रात तक चलता रहा। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी तथा उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे […]
धर्म


