दिवानी कचहरी में पेशी पर आने के बाद फरार हुए हत्या के आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार गोरखपुर ।दीवानी कचहरी से सोमवार को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए हत्यारोपित बंदी सोनू सिंह को गोरखपुर पुलिस ने बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के सुरवार खुर्द गांव से दबोच लिया।वह अपनी बहन के घर गया था।
सिकरीगंज के बारीगांव में रहने वाले सोनू सिंह ने आठ जनवरी 2021 को रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर अपने बड़े भाई 49 वर्षीय बालेंद्र सिंह की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपित कुल्हाड़ी लेकर घर पर बैठा रहा। गांव के चौकीदार करिया की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा था। विवेचना में चचेरे भाई उमेश सिंह का नाम पुलिस ने बढ़ाया था।आठ मई 2022 को इस मामले में सिकरीगंज थाना पुलिस ने सोनू व उमेश के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था।इस मामले में उमेश को जमानत मिल गई थी।जेल में निरुद्ध सोनू की सोमवार को पेशी थी।न्यायालय में पेश होने के बाद लौटते समय वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।जिला कारागार में सोनू बैरक नंबर 22 में निरुद्ध था। गोरखपुर पुलिस ने उसे बस्ती से दबोच लिया है।
दिवानी कचहरी में पेशी पर आने के बाद फरार हुए हत्या के आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिवानी कचहरी में पेशी पर आने के बाद फरार हुए हत्या के आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार गोरखपुर ।दीवानी कचहरी से सोमवार को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए हत्यारोपित बंदी सोनू सिंह को गोरखपुर पुलिस ने बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के सुरवार खुर्द गांव से दबोच लिया।वह अपनी बहन के घर […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
खेलसेस्टोबॉल राज्य चैंपियनशिप में गोरखपुर ने जीता रजत पदक
गोरखपुर/मथुरा/स्पोर्ट डेस्क निष्पक्ष टुडे :- शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल तक पहुंची गोरखपुर की टीम, कप्तान शुभ्रांशु राय बने ‘बेस्ट डिफेंडर’ मथुरा। मथुरा में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित सेस्टोबॉल राज्य चैंपियनशिप में गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। प्रदेश की विभिन्न टीमों के बीच हुए इस […]
कला और संस्कृति


