ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
दोपहर 1:54 बजे घटित होगी ग्रीष्म संक्रांति, 14 घंटे तक रहेगा दिन
गोरखपुर। 21 जून 2026 को भारत सहित पूरे उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात दर्ज की जाएगी। खगोलविद एवं एस्ट्रोनॉमी एजुकेटर अमर पाल सिंह के अनुसार भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) का सटीक खगोलीय क्षण घटित होगा। यह वह समय होता है जब सूर्य आकाश में अपनी सबसे उत्तरी स्थिति पर पहुंचता है और उसकी सीधी किरणें कर्क रेखा (Tropic of Cancer) पर पड़ती हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ?
21 जून को होगा वर्ष का सबसे लंबा दिन
दोपहर 1:54 बजे घटित होगी ग्रीष्म संक्रांति
पृथ्वी की 23.5 डिग्री झुकी धुरी है मुख्य कारण उत्तर भारत में दिन लगभग 14 घंटे तक रहेगा। 21 जून के बाद धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे दिन।इसी दिन मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस









।
