“बालाजी मंदिर तारामंडल में नौ दिवसीस अखंड कीर्तन का आखिरी दिन”
“शनिवार को मंदिर परिसर में दोपहर बाद होगा हवन और प्रसाद वितरण”
गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर तारामंडल में आयोजित नौ दिवसीय अखंड कीर्तन के आखिरी दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और उल्लास का माहौल लेकर आया। श्रीराम पांडे एवं मंटू पाठक ने अपनी भक्तिमय कीर्तन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
बड़ी संख्या में भक्तों ने कीर्तन का आनंद लिया। श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों का अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले कलाकारों का उनके योगदान के लिए आभार जताया। उपाध्यक्ष अमितेश्वर दुबे बबलू ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद 2:00 बजे हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल होकर आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।
इस अवसर पर सचिव आशुतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश ओझा, विश्वा सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ट्रस्ट के सदस्यों ने इस महाआयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले तारामंडल वासियों और सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।