नई दिल्ली
शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के 4.30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घायलों की पहचान शास्त्री पार्क झुग्गी निवासी मुस्ताक (35) और गांधीनगर निवासी कमलेश (36) के रूप के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके कागजात के जरिए मालिक से संपर्क कर रही है।
आशंका है कि चालक के झपकी आने से हादसा हुआ है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाके में पूछताछ कर मरने वालों की पहचान कर रही है।
शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के 4.30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया
नई दिल्ली शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के 4.30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
खेलभारत की बेटियों ने नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, फिर छाया ट्रॉफी विवाद
TeamIndia #IndianWomensCricket #AsiaCup #INDvsPAK #MohsinNaqvi #Pakistan #India #WomenInBlue #Champions
देश


