पौधा लगाकर करें उसकी परवरिश:घनानंद
गोला।उपनगर गोला के अतरौरा में पूर्व जिपंस घनानंद यादव व समाजसेवी सूरज पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओ ने पौधारोपण किया गया।
पौधरोपण की शुरुआत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन से की गयी।तत्पश्चात विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।पूर्व जिपंस घनानंद यादव ने बताया कि सभी को अपने घर के आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी जगह में पौधा लगाकर उसकी परवरिश करनी चाहिए, जिससे घर का वातावरण और मन प्रसन्न रहता है।समाजसेवी सूरज पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में सौरमंडल का संतुलन बिगड़ गया है। क्योंकि पेड़-पौधे कट रहे हैं और उनकी जगह उतने पेड़-पौधे लगाये नहीं जा रहे हैं। पेड़-पौधों के कम होने से वायुमण्डल तथा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। जलवायु में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मानव जीवन भी प्रभावित हो रहा है और छोटी आयु में ही रोग बढ़ गए हैं।
इस अवसर पर अंकित पाण्डेय,विपिन मिश्रा,सनी तिवारी,मनोज कुमार, लक्ष्मी यादव,संजय यादव,वाजिद शाह आलम,सोनू,अंशुल,आकाश आदित्य आदि मौजूद थे।
पौधा लगाकर करें उसकी परवरिश:घनानंद
पौधा लगाकर करें उसकी परवरिश:घनानंद गोला।उपनगर गोला के अतरौरा में पूर्व जिपंस घनानंद यादव व समाजसेवी सूरज पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओ ने पौधारोपण किया गया। पौधरोपण की शुरुआत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन से की गयी।तत्पश्चात विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।पूर्व जिपंस घनानंद यादव ने बताया कि सभी […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुरअधिकारी के आदेश बेअसर, खजनी में लगा 2 किलोमीटर लंबा जाम, बहनों की राखी पर भारी पड़ा जाम
अधिकारी के आदेश बेअसर, खजनी में लगा 2 किलोमीटर लंबा जाम, बहनों की राखी पर भारी पड़ा जाम खजनी कस्बे में सुबह 7 बजे से लगा भीषण जाम, 2 KM तक वाहनों की कतार, एम्बुलेंस भी फंसी ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजूरी गोरखपुर खजनी, गोरखपुर: खजनी कस्बे में शुक्रवार सुबह 7 बजे से भीषण […]
गोरखपुरश्री बालाजी सरकार दरबार में गूंजा कीर्तन, भंडारे में उमड़ा भक्तों का सैलाब
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- हर बृहस्पतिवार की परंपरा के तहत हुआ आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर, निकट सेल टैक्स ऑफिस, तारामंडल गोरखपुर में हर बृहस्पतिवार की भांति इस सप्ताह भी कीर्तन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय नजर […]
गोरखपुर4 हजार तोतों को शिकारियों के चंगुल से कराया मुक्त, वन दरोगा विजय कुमार शुक्ल सम्मानित
संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। वन्यजीव संरक्षण एवं वन अपराधों की रोकथाम के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वन दरोगा विजय कुमार शुक्ल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा वन्यजीव तस्करी के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई की विभागीय […]

