प्राथमिक विद्यालय का अस्तित्व खतरें में
बड़हलगंज (गोरखपुर)बड़हलगंज विकास खंड के बगहा देवार गांव में कटान प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंच गई हैं। कटान प्राथमिक विद्यालय के नजदीक पहुंचने से बच्चे अब धीरे धीरे विद्यालय से मुह मोड़ रहे हैं। गुरूवार को बाढ़ खंड पुरा दिन प्राथमिक विद्यालय के पास कटान रोधी कार्य कराता रहा। अध्यापको में भी अब भय का माहौल बन गया हैं। कटान देखकर लोग डर जा रहे हैं जैसे जैसे कटान विद्यालय के पास पहुंच रही हैं लोगो की धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं।
ग्रामीण कटान को लेकर काफी चिंतित हैं। बुधवार को गांव में आबादी के करीब कटान स्थल पर डाले गये ट्री स्पर आधे से अधिक बह गये हैं। आबादी के करीब कार्य न होने से ग्रामीणो में काफी आक्रोश हैं। ग्रामीण झब्बु, रमेश, मनभावती, उमा, सुमन, जितेंद्र, कपूर आदि का कहना हैं कि कटान देखकर बहुत ही भयभीत हैं। ग्रामीणो का कहना है कि बाढ़ खंड कटान रोक पाने में सक्षम नही हैं चार दिन से दिन रात प्राथमिक विद्यालय के पास कटान रोकने का कार्य कराया जा रहा हैं लेकिन नदी विद्यालय के नजदीक पहुंच गई हैं। इधर ग्रामीणो के अपना आशियाना तोड़ते हुए आंख भर जा रही हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता नीरज कुमार का कहना हैं कि घाघरा नदी में पानी के उतार चढ़ाव के कारण नदी में कटान हो रही हैं। विद्यालय व गांव को बचाने की पुरी कोशिश की जा रही है।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची कटान
प्राथमिक विद्यालय का अस्तित्व खतरें में बड़हलगंज (गोरखपुर)बड़हलगंज विकास खंड के बगहा देवार गांव में कटान प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंच गई हैं। कटान प्राथमिक विद्यालय के नजदीक पहुंचने से बच्चे अब धीरे धीरे विद्यालय से मुह मोड़ रहे हैं। गुरूवार को बाढ़ खंड पुरा दिन प्राथमिक विद्यालय के पास कटान रोधी कार्य कराता रहा। […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


