गोरखपुर
चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।हालांकि ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरो ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।
राजघाट थाना क्षेत्र में बीते दो-तीन दिनों के अंदर चोरी की हुई, घटनाओं से सनसनी मच गई हैl हालांकि चोरी की यह घटनाये सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमत नगर निवासी शाहबाज आलम पुत्र श्री काजी शमशाद आलम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रार्थी के घर दिनांक 11/09/2024 को शाम करीब 5:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे घुसकर उनका iphone मोबाइल चोरी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त चोरी की घटना की रिकॉर्डिंग उनके सीसीटीवी कैमरे में उपलब्ध है।हालांकि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में लग गई है।
राजघाट थाना अंतर्गत रावत पाठशाला के पीछे तुर्कमानपुर की रहने वाले नरेंद्र धर द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय रामसिंगार धर दुबे ने राजघाट थाने पर तहरीर के माध्यम से बताया कि विगत 10 तारीख को रात्रि 9:24 के करीब कुछ अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर दो मोबाइल फोन, कपड़ा ₹10000 नगद तथा अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि कुछ चोरो का चेहरा घर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पीड़ित ने राजघाट पुलिस से चोरों को जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग किया है। आपको बतादे की राजघाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले में चोरो ने घर में घुसकर महंगे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामानों समेत नगद पैसो और कीमती सामानो पर हाथ साफ किया है। हालांकि घर मे चोरी करते वक्त चोर की करतूत सीसीटीवी में हुई कैद। अब देखना होगा राजघाट पुलिस चोरी की इन घटनाओं का पर्दाफाश कब करती है। और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाती है।या नही
राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं से मची सनसनी
गोरखपुर चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।हालांकि ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरो ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। राजघाट थाना क्षेत्र में बीते दो-तीन दिनों के अंदर चोरी की हुई, घटनाओं से […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


