समाजसेवी अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी बने रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष
गोरखपुर। सोमवार को संगम आई सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तारामंडल के कांफ्रेंस हॉल में रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर का नौवां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मिश्रा “राष्ट्रवादी” को अध्यक्ष व जितेंद्र कुमार को सचिव पद की मुख्य अथिति पीडीआरआर रोटरी क्लब समाजसेवी मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप से उपस्थित समाजसेवी मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने बताया कि रोटरेक्ट एक वैश्विक है जिससे जुड़कर हर युवा सपने को साकार कर पूरे विश्व में अपनी पहचान बना सकता है और रोटरी अभिभावक की भांति उन्हें मार्गदर्शन प्रदान कर आगे बढ़ाता है ।
कार्यक्रम में रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष समाजसेवी अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी ने बताया कि प्रत्येक सदस्य को यह बात स्मरण रखनी चाहिए कि संगठन सर्वोपरि होता है और सदस्य अथवा व्यक्ति को संगठन की आवश्यकता होती है ना कि संगठन को उस व्यक्ति की आवश्यकता होती है क्योंकि संगठन को तो व्यक्ति का विकल्प मौजूद होता है परंतु व्यक्ति के पास रोटरेक्ट जैसे संगठन का कोई विकल्प नहीं है। सभी दायित्ववान सदस्य को अपने दायित्व का पूरी निष्ठा समर्पण के साथ पालन करना चाहिए क्योंकि संगठन ही उसे आगे बढ़ाता है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि से रूप में रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष एमपी कंडोई, नेत्र सर्जन समाजसेवी डा वाई सिंह जी,समाजसेवी सुधा मोदी जी,डॉ आरपी शुक्ला,नीरज अस्थाना संचित श्रीवास्तव, प्रवीण आर्य, महेश गर्ग, हर्ष श्रीवास्तव ने भी उपस्थित कार्यकारिणी को संबोधित कर ऊर्जा प्रदान किया ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव जितेंद्र और उज्ज्वल पाण्डेय ने किया तथा आभार ज्ञापन संस्थापक अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में रोटरेक्ट के सदस्य के रूप में अभिषेक सिंह, श्वेता गौर, जितेंद्र कुमार, रितिका, उज्ज्वल, युवराज, श्वेता गौड़,शुभम शशांक त्रिपाठी,अंकित त्रिपाठी,अंजू साहू, कन्हैया मिश्रा, अनुराधा श्रीवास्तव ,बस्ती से आए सुमीर गोयल, शौर्य गोयल, अरविंद यादव, उत्कर्ष पाण्डेय,साकेत शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।
समाजसेवी अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी बने रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष
समाजसेवी अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी बने रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष गोरखपुर। सोमवार को संगम आई सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तारामंडल के कांफ्रेंस हॉल में रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर का नौवां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मिश्रा “राष्ट्रवादी” को अध्यक्ष व जितेंद्र कुमार को सचिव पद की मुख्य अथिति पीडीआरआर रोटरी क्लब समाजसेवी मंकेश्वर […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


