अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतवर्ष की दसों दिशाओं में प्रवाहित दिव्य ज्योति कलश यात्रा शुक्रवार को गोरखपुर स्थित बेतियाहाता निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी के आवास परिसर पहुँची। इस अवसर पर सुधा मोदी ने सपरिवार विधिवत पूजन-अर्चन कर दिव्य आरती सम्पन्न की।


