.निष्पक्ष टुडे :.ब्यूरो समाचार 1. BMC: 118 सीटों के साथ भाजपा-शिंदे को स्पष्ट बहुमत; राज ठाकरे की MNS औवैसी की पार्टी से भी पीछे। 2. रुपया लुढ़का, डॉलर के मुकाबले 50 पैसे टूटकर 90.84 पर हुआ बंद। 3. SIR की हियरिंग के लिए अब जंगीपुर से TMC MLA जाकिर हुसैन को EC का बुलावा। 4. […]
.निष्पक्ष टुडे :.ब्यूरो समाचार
1. BMC: 118 सीटों के साथ भाजपा-शिंदे को स्पष्ट बहुमत; राज ठाकरे की MNS औवैसी की पार्टी से भी पीछे।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
2. रुपया लुढ़का, डॉलर के मुकाबले 50 पैसे टूटकर 90.84 पर हुआ बंद।
3. SIR की हियरिंग के लिए अब जंगीपुर से TMC MLA जाकिर हुसैन को EC का बुलावा।
4. 4 अधिकारियों सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR का आदेश वापस लेने की मांग, ममता सरकार का CEO मनोज कुमार अग्रवाल को पत्र।
5. रेलवे के मानचित्र में होगा ऐतिहासिक परिवर्तन, 3250 करोड़ से भी ज्यादा विकास से संबंधित प्रकल्पों का होगा उद्घाटन, आज बंगाल सफर के पूर्व पीएम मोदी का पोस्ट।
6. SIR: परिस्थिति ठीक होने पर चाकुलिया में फिर होगी हियरिंग, माध्यमिक कार्ड जमा देने वालों को फिर किया जाएगा तलब: EC
7. 18 जनवरी की सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा द्वितीय हुगली ब्रिज।
8. कश्मीर फाइल्स, बंगाल फाइल्स के बाद अब आ रही ‘केदार फाइल्स’, KP के अधिकारी विश्वक अपने कर्मरत जीवन के रोमांचक पलों तथा अनुभवों को पुस्तक के रूप में करेंगे पेश, पहली बार ड्यूटी में तैनात रहते हुए किसी पुलिस अधिकारी ने लिखी किताब।
9. इंदौर में राहुल गांधी इंदौर तीन पीड़ित परिवारों के घर जाएंगे,बसुरक्षा एजेंसियों ने देखा रूट; दूषित पानी से 5 माह के बच्चे समेत 24 की गई जान।
10. स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन: पीएम मोदी ने जताया शोक, लिखा- उनकी हर मुलाकात को संजोकर रखता हूं।
11. 1,000 करोड़ की हेराफेरी का मामला, CBI ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एक शाखा प्रबंधक और 18 अन्य के लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
12. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हर्षा रिछारिया की खुली चेतावनी, बोलीं- गारंटी के साथ मौनी अमावस्या के बाद किसी को नहीं छोडूंगी।
13.क्या टूटने तक जेल में…’, पूर्व SIB चीफ प्रभाकर राव को लंबे समय तक कैद में रखने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट।
14. इंडिगो ने 3-5 दिसंबर की रद्द उड़ानों का किया पूरा रिफंड, ट्रैवल वाउचर भी दिए: DGCA
15. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग।
16. ग्रीनलैंड पर नियंत्रण को लेकर ट्रंप की चेतावनी, कहा- जो देश समर्थन नहीं देंगे उनपर लगाएंगे ज्यादा टैरिफ।