उनाई समाज ने अनाथ हुये बच्चों के नाम कराया 4.11 लाख की एफडीl
तहसील गोला ब्यूरो –विनय तिवारी
क्षेत्र के कुरांव गांव में बीते सप्ताह बिजली का करंट लगने मृत्य हुए
पति-पत्नी के अनाथ हुए पांच नाबालिग बच्चों के सहयोग के लिए उनाई समाज ने आगे आकर 4.11 लाख का सहयोग किया।
शुक्रवार को उनाई समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रुद्रपुर चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठे लाल निगम व बड़हलगंज कमेटी के डा. श्रीराम गुप्ता, संदीप निगम, शुभम गुप्ता की टीम ने कुरांव गांव में पीड़ित परिवार के घर जाकर अनाथ हुए पांचों बच्चों से भेंट किया। कमेटी के लोगों ने बताया कि बड़हलगंज व रुद्रपुर के उनाई समाज के लोगों ने चार लाख ग्यारह हजार रुपए एकत्रित किया है, जिसे बच्चों के नाम एफडी किया गया है। बच्चें जब बालिग हो जायेंगे तो वह एफडी अपनी इच्छानुसार तोड़ सकते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
बता दें कि बीते 21 अगस्त की रात्रि को कुरांव गांव निवासी राजकुमार अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोए हुए थें, गर्मी लगने पर पास रखे फर्राटा पंखे को सही करने उठे तभी वह करंट के चपेट में आ गए, उन्हे बचाने के लिए उठी पत्नी भी चपेट में आ गई थी मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई थी। इस दौरान आत्माराम गुप्त, अरविंद गुप्ता, दीनानाथ गुप्त, दिनेश, मुन्ना निगम, संदीप कुमार गुप्त, पवन निगम, पदमाकर, संदीप निगम, राजेश गुप्ता, संतोष निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
उनाई समाज ने अनाथ हुये बच्चों के नाम कराया 4.11 लाख की एफडी
उनाई समाज ने अनाथ हुये बच्चों के नाम कराया 4.11 लाख की एफडीl तहसील गोला ब्यूरो –विनय तिवारी क्षेत्र के कुरांव गांव में बीते सप्ताह बिजली का करंट लगने मृत्य हुए पति-पत्नी के अनाथ हुए पांच नाबालिग बच्चों के सहयोग के लिए उनाई समाज ने आगे आकर 4.11 लाख का सहयोग किया। शुक्रवार को उनाई […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


