विश्वविद्यालय एवं भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों के इंटर्नशिप के लिए संचालित होंगी परियोजनाएँ
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं भारतकेयर्स के बीच एमओयू हुआ है। इस एमओयू की पहल समाजशास्त्र विभाग द्वारा की गई, जिसके अंतर्गत सोशल साइंस के स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप कराई जाएगी। इस कार्यक्रम के पहले चरण में विश्वविद्यालय के चयनित छात्रों को नेशनल ओरल हेल्थ मिशन के तहत प्रशिक्षित करने और एक महीने का इंटर्नशिप कराया जायेगा। इंटर्नशिप के साथ प्रमाणपत्र एवं स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। छात्रों को इंटर्नशिप के लिए भारतकेयर्स चयनित छात्रों से सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए ओरल हेल्थ ट्रेनर के रूप में कार्य करायेंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी एवं प्रो. डॉ. मनीष पाण्डेय की उपस्थिति में एमओयू की प्रक्रिया संपन्न हुई। एमओयू के दृष्टिगत हो रही बैठक में कुलपति प्रो. पूनम टंडन जी ने बताया कि सीएसआर के सहयोग से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सुविधाएँ प्रदान करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी पहल के तहत भारत केयर्स के माध्यम से यहाँ के छात्रों को सामाजिक समाधान के कार्य में एक्सपर्ट बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
यहाँ यह बताना उल्लेखनीय है कि भारत केयर्स भारत में शीर्ष पचास सामाजिक प्रभाव संगठनों में से एक है। SMEC ट्रस्ट के तहत संचालित, भारत केयर्स की प्रतिबद्धता नवाचार, प्रौद्योगिकी और मापनीयता के सिद्धांतों को लेकर है, जिसका लक्ष्य सामाजिक चुनौतियों का व्यापक रूप से समाधान करना है। एक सोशल सोल्यूशन ब्रिज के रूप में कार्य करते हुए, भारत केयर्स समुदायों, नवप्रवर्तकों और वित्तपोषकों के बीच सहयोग की सुविधा प्रदान करता है ताकि सर्वोत्तम कार्यान्वयन मॉडल प्राप्त हो सकें।
समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने इसके महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि एनईपी के अन्तर्गत ज्ञान के व्यावहारिक पक्ष पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। सोशल साइंसेज़ के विद्यार्थियों के लिए फील्ड वर्क एक्सपीरियंस का बहुत महत्व होता है। भारत केयर्स के द्वारा यहाँ के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के साथ ही आर्थिक सहयोग भी मिल सकेगा।
विश्वविद्यालय एवं भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों के इंटर्नशिप के लिए संचालित होंगी परियोजनाएँ
विश्वविद्यालय एवं भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों के इंटर्नशिप के लिए संचालित होंगी परियोजनाएँ दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं भारतकेयर्स के बीच एमओयू हुआ है। इस एमओयू की पहल समाजशास्त्र विभाग द्वारा की गई, जिसके अंतर्गत सोशल साइंस के स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप कराई जाएगी। इस कार्यक्रम के पहले चरण में विश्वविद्यालय के […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


