ED ने आज हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में क्रिकेटर से नेता पूर्व भारतीय कप्तान MohammadAzharuddin को समन भेजा है
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अज़हरुद्दीन पर अपने कार्यकाल के दौरान धन के दुरुपयोग का आरोप है
भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा है। अजहरुद्दीन पर आरोप है कि उन्होंने HCA के अध्यक्ष रहते हुए लगभग ₹20 करोड़ का दुरुपयोग किया। यह राशि राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीजल जनरेटर, फायरफाइटिंग सिस्टम और कैनोपीज़ खरीदने के लिए आवंटित की गई थी।
यह मामला चार आपराधिक मुकदमों से जुड़ा है, जो अक्टूबर 2023 में हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों में अजहरुद्दीन और अन्य अधिकारियों पर आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, और साजिश के आरोप लगाए गए हैं। एक फॉरेंसिक ऑडिट में मार्च 2020 से फरवरी 2023 के बीच धन के दुरुपयोग और निजी एजेंसियों को फंड ट्रांसफर की जानकारी मिली, जिसके बाद यह जांच शुरू हुई।
अजहरुद्दीन ने इन आरोपों को गलत और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। उन्हें नवंबर 2023 में तीन मामलों में अग्रिम जमानत मिली थी

