रामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के मिलक में हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो बसों में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया है।
हादसा सुबह 4:30 बजे मिलक रामपुर नेशनल हाईवे पर भैरव बाबा मंदिर के पास हुआ। सोमवार की सुबह एक रोडवेज और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 50 यात्री घायल हो गए। गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाकी अन्य घायलों का मिलक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी समेत सीओ ने जायजा लिया। डीएम ने बताया कि निजी बस गलत दिशा से आ रही थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। निजी बस श्रावस्ती जा रही थी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। नौ लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
रामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है
रामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के मिलक में […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
अयोध्या, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की भव्य सौगात
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से आयोजित पत्रकार साथियों की भव्य विंध्याचल धाम यात्रा ने धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द का ऐसा अद्भुत संगम रचा, जिसने पत्रकार जगत के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अयोध्या से विंध्याचल पहुंचे पत्रकार साथियों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और […]


