उत्तर प्रदेश की सबसे दुःसाहसी अफसर को देखिए
गाजीपुर : जिले में तैनात ARTO सौम्या पांडेय धमाकों पर धमाके कर रही हैं. अब उनका नया कारनामा सामने आया है. पांडेय ने गाड़ी में बैठ कर अपने ड्राइवर और सिपाहियों से खाली ट्रक से पैसा न मिलने पर उन ट्रकों का एक्सेल और सेल्फ ही खुलवा कर लेती गईं।एआरटीओ सौम्या पांडेय प्रवर्तन देखती है. गाजीपुर से हाजीपुर ग्रीन फील्ड रोड का काम चल रहा है और यह काम सरकार की प्राथमिकता में भी है. इस काम पर राखड़ गिराने के लिए ट्रकें आती हैं. उसी क्रम में दो ट्रक जिसका नम्बर- MP16H – 1144, MP19HA- 4014 है, ये दोनों ट्रक रवि इंफ्रा कंपनी के वेयर हाउस में राखड़ गिराकर वापस एमपी जा रही थी। इसी बीच मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के फाकराबाद में जाम लगने की वजह से यह दोनों ट्रक खड़े थे. तभी एआरटीओ सौम्या पांडेय की गाड़ी एंट्री मारती है।इन ट्रकों को रोककर विपरीत दिशा में एआरटीओ का ड्राईवर सत्येन्द्र यादव ले चलने के लिए कहता है. ट्रक ड्राइवर इसका विरोध करते हैं कि हम गाड़ी नहीं ले जायेंगे. उसके बाद सत्येंद्र यादव खुद एक ट्रक को चलाकर एक सुनसान जगह ले गया. फिर वहां पर ट्रक ड्राइवरों से 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी, जब ड्राइवर पैसा देने में असमर्थ रहे तो सौम्या पांडेय गाड़ी में बैठी हुई थी, जिनके सामने ही उन ट्रकों का एक्सेल व सेल्फ एआरटीओ के ड्राइवर व सिपाही खोलकर लेते गये।
ट्रक के सुपरवाइजर /ड्राइवर उत्तम चंद भारती ने इस लूट की तहरीर मोहम्मदाबाद कोतवाली में दी है. इस तहरीर के संबंध में जब मोहम्मदाबाद कोतवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है. इसकी जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की सबसे दुःसाहसी अफसर को देखिए
उत्तर प्रदेश की सबसे दुःसाहसी अफसर को देखिए गाजीपुर : जिले में तैनात ARTO सौम्या पांडेय धमाकों पर धमाके कर रही हैं. अब उनका नया कारनामा सामने आया है. पांडेय ने गाड़ी में बैठ कर अपने ड्राइवर और सिपाहियों से खाली ट्रक से पैसा न मिलने पर उन ट्रकों का एक्सेल और सेल्फ ही खुलवा […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशधनंजय सिंह के पक्ष में हाईकोर्ट के फैसले की उम्मीद, समर्थकों में खुशी की लहर
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :- मल्हनी की सियासत में बढ़ी हलचल, हाईकोर्ट के आदेश और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर टिकी नजर जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़ी बड़ी राजनीतिक और कानूनी खबर सामने आ रही है। जौनपुर कोर्ट से मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया को लेकर उनके पक्ष में […]
उत्तर प्रदेश

